महाकुंभ मेला, जो की दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव है, 2025 में उत्तर प्रदेश के पवित्र नगर प्रयागराज में आयोजित होगा। यह दिव्य आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा और लाखों श्रद्धालुओं को एक साथ लाएगा।
महाकुंभ का महत्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता में अतुलनीय है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा का महासंगम है। प्रयागराज, जहाँ गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम होता है, इस मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सबसे पवित्र स्थल बन जाता है।
इस भव्य मेले में डुबकी लगाकर भक्तजन अपने पापों से मुक्ति पाने और आत्मा की शुद्धि का अनुभव करते हैं। संत-महात्माओं के प्रवचन, आध्यात्मिक सत्संग और धार्मिक अनुष्ठान इस आयोजन को और भी विशेष बनाते हैं।
तारीखें नोट करें और इस अद्भुत आयोजन का हिस्सा बनें!
परम पूज्य गुरुदेव की सहभागिता जानने के लिए नीचे क्लिक करें